भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश के शिवराज मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने जा रहा है। इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। मंत्रिमंडल में कौन शपथ लेगा और कौन नहीं, फिलहाल भाजपा ने इससे पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि शिवराज मंत्रिमडल में 28 मंत्री शामिल हो सकते हैं। राजभवन में लगभग 28 मंत्रियों की शपथ होगी। शपथ लेने वाले सभी राजभवन पहुंच गए है। मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगी।
LIVE MP Cabinet Expansion
- भाजपा विधायक गोपाल भार्गव ने लिया मंत्री पद की शपथ।
-मल्हारगढ़ से विधायक जगदीश देवड़ा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रियों की सूची राजभवन को सुबह ही भेज दी गई है। पार्टी में समन्वय बनाते-बनाते कैबिनेट के दावेदारों की संख्या 28 तक पहुंच गई। पहले भाजपा 25 मंत्री ही बनाना चाह रही थी।
प्रभारी राज्यपाल के रूप में आनंदीबेन पटेल दिलाएंगी शपथ
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार शाम को मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल के तौर पर शपथ ले ली थी। इस कार्यक्रम में भी सीमित लोगों को बुलाया गया था। कोरोना को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार में भी बेहद कम लोगों को राजभवन में एंट्री मिलेगी। राजभवन में सभी तैयारियां हो गई हैं। शपथ के दौरान मीडिया को भी एंट्री नहीं मिलेगी।
सिंधिया पहुंचे भोपाल, समारोह में शामिल
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें