नई दिल्ली/टीम डिजिटल। विकास दुबे की मौत के बाद अब उसकी संपत्तियां कहां-कहां है इसका पता लगाना शुरू कर दिया गया है। इस बारे में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए ईडी ने यूपी पुलिस से विकास दुबे की संपत्तियों की सूची मांगी है।
बताया जा रहा है कि विकास दुबे के लखनऊ में दो बड़े मकान हैं। ये भी पता लगा है कि विकास दुबे ने अपनी काली कमाई का हिस्सा दुबई और थाईलैंड में निवेश किया हुआ था। इस बारे में विकास के मैनेजर और उसके पैसे का हिसाब रखने वाले जय वाजपेयी ने बताया है।
जय वाजपेयी ने पुलिस को बताया कि नोटबंदी के पहले के 6.30 करोड़ रुपये के करीब कैश विकास दुबे ने 2% सूद पर चलाया था और फिर जय बाजपेयी ने इस 2% को 5% छूट पर मार्केट में दे रखा है।
सहयोगी का भी ब्योरा मांगा
संपत्तियों के अलावा ईडी ने यूपी पुलिस से विकास दुबे, उसके परिवार के सदस्यों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल सहयोगियों के बारे में भी जानकारी मांगी है और ईडी ने विकास दुबे के अपराधिक मामलों की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी मांगी है।

ढहा दिया गया किले जैसा मकान
गौरतलब है कि एनकाउंटर से पहले विकास दुबे के कानपुर वाले किले जैसे मकान को जेसीबी से ढहा दिया गया था। इतना ही नहीं उसकी कारों को भी जेसीबी से कुचला दिया गया था। बताया जा रहा है कि विकास का लखनऊ में भी एक मकान है और अब उसे गिराने की तैयारी चल रही है।

बताते चले कि शुक्रवार को विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। ये तब हुआ जब एसटीएफ की गाड़ी विकास दुबे को एमपी के उज्जैन से लेकर कानपुर लौट रही थी। कानपुर में पुलिस ने एंट्री की ही थी कि अचानक गाड़ी पलट गई। इसी दौरान विकास ने भागने की कोशिश की और एक हथियार छीन भाग निकला। पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन वो माना नहीं और फिर पुलिस को बचाव करते हुए गोली चलाने पड़ी जिसमें विकास दुबे की मौत हो गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें