नई दिल्ली/टीम डिजिटल। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में किसान संगठनों ने रैली के लिए आज दिल्ली पहुंचने का ऐलान कर दिया। किसानों के 'दिल्ली चलो' आंदोलन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है।
Live Update:
कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसान शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं।
अंबाला में शंभु बॉर्डर पर पत्थरबाजी करते करते प्रदर्शनकारी किसान।
पंजाब में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों ने शंभू बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेड को नुकसान पहुंचाया।
पंजाब में कृषि कानून के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। पंजाब के शंभू बॉर्डर में किसान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड को उठाकर सड़क किनारे खेतों में फेंक दिया, साथ ही सड़क पर लगे डिवाइडरों को भी नुकसान पहुंचाया।
दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है। किसान कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली आ रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें