देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में कुल मरीजों की संख्या 62939 हो गई है। इनमें 41472 केस सक्रिय हैं। 19358 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना से देश में मरने वालों की संख्या 2109 हो गई है।
देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3277 नए केस सामने आए हैं और 127 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ देश में कुल मरीजों की संख्या 62939 हो गई है। इनमें 41472 केस सक्रिय हैं। 19358 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना से देश में मरने वालों की संख्या 2109 हो गई है।
देश भर में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। यहां पर कोरोना मरीजों की संख्या 20,228 है। इसमें 15,649 सक्रिय केस हैं। अब तक 3,800 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 779 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना प्रभावित राज्यों में गुजरात दूसरे नंबर पर है। राज्य में 7,797 केस सामने आ चुके हैं। राज्य में 5,234 मामले सक्रिय हैं। 2,019 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 472 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसरे नंबर पर है। यहां पर अब तक 6,542 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 4,454 केस सक्रिय हैं। 2,020 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। दिल्ली में अब तक 68 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
तमिलनाडु कोरोना प्रभावित राज्यों में चौथे नंबर पर है। यहां पर अब तक 6,535 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 4,667 केस सक्रिय हैं। वहीं, 1,824 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 44 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें